सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए? | सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए?

सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए ?

सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो आपको वीर्यवान, बलवान, बुद्धिमान और ओजवान बनाए।

सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए?, नाश्ता कैसा होना चाहिए, स्वास्थ्यवर्धक नहीं है?, फोटो, कैसा होना चाहिए, रेसिपी इन हिंदी, क्या बनाएं, क्यों जरुरी है, कैसे बनता है, हमें हर रोज क्या खाना चाहिए,

सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए कैसा होना चाहिए यदि आपको यह मालूम चल जाए यदि आप इस मार्ग पर चल पाए तो निश्चित रूप से आप स्वस्थ रह सकते हैं। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। आज के समय व्यक्ति सुबह उठते ही चाय कॉफी पीता है पराठे खाता है तली हुई चीजें खाता है। बहार का डब्बा बंद भोजन सुबह पकाकर खाता है। इन सब के कारण आज घर-घर में भयंकर रोगों से पीड़ित मनुष्य पड़े हैं। किसी भी प्रकार के दूषित भोजन से आपको सुबह बचना चाहिए।

आप सुबह जो नाश्ता खाते हैं वह आपके शरीर पर काफी ज्यादा असर डालता है। यदि आप सुबह अच्छा नाश्ता खाएंगे तो निश्चित रूप से आप स्वस्थ और बलवान बनेंगे। यदि आपने सुबह ही अपने पेट में कुछ गलत आहार डाल लिया तो निश्चित रूप से आप रोगी ही बनेंगे। आइए जानते हैं सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए? कैसा होना चाहिए? और क्या क्या सावधानियां रखनी चाहियें?

सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए

पुरे लेख की सुचना

सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए? (Subah Ka Nashta Kya Hona Chahiye)

सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो आपको वीर्यवान, बलवान, बुद्धिमान और ओजवान बनाए।

  • सुबह आप व्यायाम के बाद रात के भीगे हुए चने या हरी मूंग की दाल खा सकते हैं।
  • गाजर की खीर काफी बलवर्धक स्वास्थ्यवर्धक होती है सुबह नाश्ते के रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • देसी घी में बना आटे का हलवा यह भी आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।
  • जो जवार का दलिया आप खा सकते हैं।
  • सर्दियों में सुबह बाजरे का दलिया बनाकर या इसकी खिचड़ी देसी घी डालकर खा सकते हैं।
  • सुबह दही नाश्ते में आप खा सकते हैं।

सुबह नाश्ते में खाली पेट क्या पिए। (Subah Khali Pet Kya Piye)

  1. सुबह हल्का गर्म पानी पी सकते हैं।
  1. आंवले का जूस पी सकते हैं।
  1. एलोवेरा जिसे ग्वारपाठा भी बोलते हैं इसका जूस आप पी सकते हैं।
  1. सफेद पेठा का जूस सुबह खाली पेट नाश्ते में पी सकते हैं।
  1. गर्मियों में दुबकी घास का जूस आप पी सकते हैं लगभग आधा कप पर्याप्त है धीरे-धीरे बढ़ाकर आधा गिलास भी पी सकते हैं।

    कौन सा नाश्ता स्वास्थ्यवर्धक नहीं है? (Konsa Nasta Swasthya Vardhak Nahi Hai)

    आज अधिकतर मनुष्य ऐसा नाश्ता करते हैं खासतौर से भारत में जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। कुछ तो विदेशियों के बोलने लिखने पर चलते हैं। आइए जानते हैं आपको सुबह क्या क्या नहीं खाना चाहिए।

    1. अंडा मांस मीट आदि अशुद्ध चीजें आपको नहीं खानी।
    1. किसी भी प्रकार का तला हुआ नाश्ता नहीं करना।
    1. सुबह नाश्ते में चाय कॉफी नहीं पीनी चाहिए बल्कि इसका तो पूरा त्याग कर देना चाहिए।
    1. सुबह नाश्ते में चीनी और चीनी से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि चीनी का तो पूरा त्याग देना चाहिए क्योंकि यह कैल्शियम को खा जाती है और अनेकों रोगों को हमारे शरीर में देती है। चीनी को सफेद जहर इसीलिए कहा जाता है।


    सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए ? (Subah Ka Nashta Kaisa Hona Chahiye)

    सुबह का नाश्ता स्वास्थ्यवर्द्धक बलवर्धक होना चाहिए। क्योंकि सुबह हम जो भी खाते हैं वह शाम तक अच्छी प्रकार से पच जाता है और हमारे शरीर में लगता है। यानी शरीर को बल देता है।

    यदि आप अच्छा नाश्ता सुबह करेंगे तो आपको अच्छा स्वास्थ्य अच्छा बल मिलेगा और यदि आप गलत नाश्ता खाएंगे तो आपको उसके गलत ही परिणाम देखने को मिलेंगे। इसीलिए आपको सुबह गलत नाश्ते से बचना चाहिए।

    सुबह का नाश्ता रेसिपी इन हिंदी (Subha Ka Nasta Recipe In Hindi)

    मैंने सुबह दलिया बनाने की विधि को अच्छी प्रकार से बताया है दलिया सबसे अच्छा नाश्ता होता है आप इन वीडियो को देखिए और जानिए की दलिया कैसे बनता है।

    दलिया बनाने की ताकतवर विधी

    सुबह का नाश्ता क्या बनाएं (Subha Ka Nasta Kya Banaye)

    सुबह के नाश्ते में आप इन वस्तुओं का बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    • देसी काला चना।
    • हरी मूंग।
    • गाजर की खीर।
    • दही।
    • आटे का देसी घी का हलवा।
    • खीर।
    • नूनी घी धागे वाली मिश्री के साथ खा सकते हैं

    सुबह का नाश्ता क्यों जरुरी है? (Subha Ka Nasta Kyo Jaruri Hai)

    सुबह का नाश्ता इसलिए जरूरी है क्योंकि जब आप कुछ अच्छा भोजन सुबह खाते हैं तो वह शाम तक अच्छी प्रकार से पच जाता है और उसका भली प्रकार रस बन जाता है जो आपके शरीर में लगता है। जब खाए पिए का अच्छी प्रकार रस बन जाता है तो रक्त से लेकर आखिरी धातु वीर्य तक ठीक ठीक बनता है। और यही स्वास्थ्य की कुंजी भी है। इसीलिए सुबह का नाश्ता जरूरी है।

    सुबह का नाश्ता कैसे बनता है? (Subha Ka Nashta Sabse Acha Kaise Banta Hai)

    सुबह सुबह का नाश्ता सबसे अच्छा मिट्टी की हांडी में बनता है। मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर सुबह के नाश्ते को तैयार किया जाता है। मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पकाने से सारे पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और धीमी धीमी आंच पर पकाने से उसके पोषक तत्व की हानि नहीं होती और आपको पूरा पूरा लाभ मिलता है।

    हेल्दी नाश्ता क्या होता है? (Healthy Nashta Kya Hota Hai)

    हेल्दी नाश्ता वह होता है जिसे मिट्टी की हांडी में पकाया गया हो धीमी धीमी आंच पर पकाया गया हो। हेल्दी नाश्ता जैसे जो, चना, हरी मूंग, दही, खीर, आटे का हलवा, आदि होता है। बाकी आपको ऊपर अलग-अलग जानकारी दी जा चुकी है इस विषय में।


    हमें हर रोज क्या खाना चाहिए? (Hame Roj Kya Khana Chahiye)

    1. अब हर रोज अलग-अलग प्रकार का नाश्ता कर सकते हैं। आप अपने दिन निर्धारित कर सकते हैं कि एक महीना आप यह खाएंगे एक महीना आप वह खाएंगे।
    1. मौसम के अनुसार भी आपको अपने नाश्ते का चयन करना चाहिए जैसे।
    1. गर्मियों में जो जवार का दलिया और सर्दियों में बाजरे की खिचड़ी या जो जवार में बाजरे को मिलाकर दलिया बनाना।
    1. इसी प्रकार आप अलग-अलग प्रकार से नाश्ते का निर्णय ले सकते हैं।

    एक किशोरी के लिए एक स्वस्थ नाश्ता क्या है?

    एक किशोरी हो या किशोर हो सभी के लिए सुबह जो का दलिया सबसे अच्छा है और दिन में जो और चने की रोटी सबसे अच्छी है।

    FAQ

    सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता क्या है?

    सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता दलिया है दलिए से अच्छा नाश्ता और कुछ नहीं।

    सुबह के समय क्या खाना चाहिए?

    सुबह आपको अपने मौसम के अनुसार नाश्ता खाना चाहिए जैसे गर्मियों में आप दलिया खा सकते हैं। सर्दियों में जो और बाजरा दोनों का दलिया बनाकर खा सकते हैं। या फिर आप सर्दियों में सुबह गाजर की खीर बनाकर खा सकते हैं।

    सुबह का नाश्ता कितने बजे तक करना चाहिए?

    सुबह का नाश्ता कितने बजे तक करना चाहिए यह तो आपकी दिनचर्या पर निर्भर करता है साधारण रूप से 7, 8 बजे तक सुबह का नाश्ता कर लेना चाहिए व्यायाम करने के 40 से 45 मिनट बाद आप कुछ भी ठोस आहार ले सकते हैं इसी अनुसार आपको अपना समय बनाना चाहिए।

    आज आपने क्या सिखा?

    आज आपने इस लेख के माध्यम से जाना कि हमारा नाश्ता कैसा होना चाहिए क्या होना चाहिए? आज का मनुष्य कुछ भी उल जलूल खा लेता है यदि आप सुबह अच्छा ताकतवर नाश्ता करेंगे तो निश्चित रूप से शाम तक वो अच्छी प्रकार से पचकर रस और आखिरी धातु वीर्य में अच्छी प्रकार से परिवर्तित होगा और आपका स्वास्थ्य और बल दोनों बढ़ेगे।

    कुछ विशेष लेख आपके लिए

    Leave a Comment