90 दिन वीर्य बचाने के फायदे क्या हैं? | 90 Din Virya Bachane Ke Fayde

90 Din Virya Bachane Ke Fayde

90 दिन ब्रह्मचर्य वीर्य बचाने के फाएदे यानी ये हुए 3 महीने इन 90 दिनों में शरीर में बल की अनुभूति रक्त की शुद्धी फेफडे मजबूत बुद्धि का विकास हडियों की मजबूती पुरे शरीर का विकास होना शुरू हो जाएगा।

वीर्य रक्षा आपके दिमाग में केवल यही शब्द क्यों रहता है क्या आपको ये लगता है की केवल वीर्य रक्षा ही ब्रह्मचर्य है तो आपकी ये भूल है आप कभी भी पूरी सफलता प्राप्त नहीं कर पाएँगे आपको ब्रह्मचर्य का पूरा अर्थ समझना होगा ब्रह्मचर्य का अर्थ मैने आखिर में लिख दिया है पहले आप जो वीर्य रक्षा के बारे में जानना चाहते हैं उससे सम्बन्धित अलग अलग विषय जान लीजिये ताकि आपकी जिज्ञासा बढ़ जाएं।

पुरे लेख की सुचना

90 दिन ब्रह्मचर्य के फायदे क्या हैं? (90 Din Virya Bachane Ke Fayde)

काफी व्येक्ती ये पूछते रहते हैं की 90 Din Virya Bachane Ke Fayde वीर्य बचाने का फायेदा क्या है पता नहीं आप लोग ये 90 दिन, 30 दिन, 60दिन का आकडा कहां से लाते हो दिन गिन गिन कर ब्रह्मचर्य करने वालो का वीर्य पतन होता ही है फिर वो दुखी होते हैं 90 दिन के फाएदे भी है जो इस प्रकार हैं।

यदि आप 90 दिन या 30 दिन पर विशेष ध्यान ना देकर हमेशा एवं नियमों का पालन करते रहे तो आपको निश्चित रूप से 90 दिन में विशेष लाभ देखने को मिलेंगे जैसे।

  • शरीर हल्का लगने लगेगा।
  • अधिक काम करने के बाद भी थकान नहीं होगी।
  • शरीर की हड्डियों में पहले से मजबूती महसूस होने लगेगी।
  • सोचने समझने की क्षमता कुछ-कुछ बढ़ेगी।
  • व्यायाम का अभ्यास पहले से अधिक होने लगेगा जल्दी थकान भी नहीं होगी।
  • 90 दिन होते होते ध्यान भी आपका अच्छा लगने लगेगा।

दोस्तों आप लगातार अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते जाते हैं तभी आपको यह परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि 3 महीने में आपके जीवन में यह चीजें ढल चुकी होंगी फिर आपको कुछ अलग सा नहीं लगेगा और जीवन आनंदित होने लगेगा।

यह भी पढ़ें :- ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करे व अखंड गृहस्थ नियम

90 दिन वीर्य बचाने ब्रह्मचर्य के लिए क्या क्या करें?

90 Din Virya Bachane Ke Fayde in hindi

यदि आपने 90 दिन की ही शपथ ले रखी है तो आइए आपको 90 दिन में क्या क्या आप करें जिससे आपको ब्रह्मचर्य का फायदा हमेशा मिले और ये 90 दिन आपका जीवन बदल देंगे इतना समय काफी है आपको नई आदत डालने के लिए।

  • सुबह 4:00 बजे तक आपको उठ जाना होगा।
  • सुबह जैसे ही आप उठे सबसे पहले आंखें बंद करके 15 से 20 मिनट या 30 मिनट तक गायत्री मंत्र का जाप शुरू कर दें।
  • इसके बाद सर्दियों का मौसम है तो हल्का गर्म पानी गर्मियों का मौसम है तो नल के ताजा ताजा पानी लगभग दो गिलास पी सकते हैं गिलास के स्थान पर यदि आप लोटे से पानी पिए तो अधिक अच्छा होगा।
  • पानी पीने के बाद आप शौच के लिए जा सकते हैं यदि सुबह उठते ही आपको शौच के लिए जाना है तो भी आप जा सकते हैं।
  • शौच आदि से निवृत होने के बाद एक साफ दरी बिछा के उस पर शांति से बैठ जाइए।
  • अब कुछ पैरों के सूक्ष्म व्यायाम कीजिए ऐसा करने से पैरों में रक्त का संचार अच्छी प्रकार से प्रारंभ हो जाएगा।
  • पैरों के सूक्ष्म व्यायाम के बाद आराम से बैठ जाइए चाहे तो आलती पालती लगा ले या पद्मासन लगा ले या वज्रासन लगा लें जो आपको आसान लगे वो आसन लगा लें।
  • अब आपको कुछ सांसों की क्रिया करनी है जैसे लंबे गहरी सांस लेने छोड़ने की क्रिया जिसे Deep Breathing भी बोलते हैं।

यह भी जरुर पढ़ें :- विद्यार्थि की श्रेष्ठ दिनचर्या – ब्रह्मचर्य पूर्ण जानकारी

Deep Breathing Exercises Hindi में सिखने के लिए आप ये वीडियो देखिये इस वीडियो में मैने 6 प्राणायाम बताए हैं इन्हें ढंग से देखिये और सीखिए

Source Bhratyogi YouTube Chanel

ब्रह्मचर्य का फायेदा कितने दिन में आता है ? (Brahmacharya Ke Fayde Kitne Din Me Aata Hai)

एक महत्वपूर्ण सवाल है कि ब्रह्मचर्य का लाभ कितने दिन में होता है कितने दिन में लाभ दिखना प्रारंभ हो जाता है ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले व्यक्ति को कब यह एहसास होता है कि हां उसके शरीर में अब सुधार शुरू हुए हैं।

  • परिवर्तन तो हमारे शरीर में प्रत्यक्षण हो रहे हैं जिनका हमें पता नहीं चलता है।
  • यदि कोई व्यक्ति संकल्प लेता है कि वह अब अखंड ब्रह्मचर्य का पालन करेगा और कोई गलत कार्य नहीं करेगा तो मान लीजिए उसी दिन से कुछ परिवर्तन आना शुरू हो जाता है।
  • जब आप 30 दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं खुद अनुभव होता है की हां कुछ तो बदलाव शुरू हुआ है
  • शुरू शुरू में ब्रह्मचर्य के अनुसार जो आपकी दिनचर्या होगी वह थोड़ी सी आपको कठिन जान पड़ेगी क्योंकि सुबह उठने से लेकर रात्रि सोने तक खाना-पीना, योग, प्राणायाम, ध्यान, आदि सब कुछ स्वाभाविक रूप से आपकी दिनचर्या में ढल जाए इसमें समय लगता है।
  • जब आप 30 दिनों के बाद 90 दिनों तक पहुंचते हैं तो आपको सब कुछ सरल लगने लगता है यह सारी दिनचर्या आपके जीवन में ढल जाती है फिर 90 दिनों के बाद आपको तेजी से परिवर्तन होता हुआ दिखता है।

और जब 90 दिन से अधिक समय बीत जाता है तो आपको अपने शरीर में एसे एसे फायदे देखने को मिलेंगे की आप खुद दूसरों को बताने लगेंगे कि हां भाई ब्रह्मचर्य में बहुत लाभ है।

1साल ब्रह्मचर्य के फाएदे (1 Saal Tak Brahmacharya Ke Fayde)

यदि कोई मनुष्य ब्रह्मचर्य का पालन करता है तो 1 साल ब्रह्मचर्य के फायदे देखकर वह हैरान रह जाता है उसे बहुत अधिक लाभ अपने जीवन में दिखता है।

  • 1 साल यानी 12 महीने यह 12 महीने में आपका जो खून है ये काफी ज्यादा शुद्ध हो चुका होगा।
  • रक्त के कारण रक्त दूषित होने के कारण जो बीमारियां आती है उनमें आपको काफी ज्यादा लाभ दिखेगा।
  • 1 साल तक जो आपने वीर्य रक्षा की है साथ में जो व्यायाम प्राणायाम ध्यान आदि किया है उसके कारण वही वीर्य बाद में आपके शरीर में लगता है।
  • जब वह वीर्य आपके शरीर में व्यायाम प्राणायाम से लग लग कर 1 साल का समय होता है तो आपकी मांसपेशियां मजबूत होने लगी है।
  • आप की हड्डियां पहले से अधिक मजबूत हो गई हैं क्योंकि आपने अपने व्यायाम अपने ईश्वर के ध्यान के द्वारा उस वीर्य को शरीर में ही खपा लिया है।
  • इन 12 महीनों में यानी 1 साल में आप का दम काफी बढ़ जाएगा पैदल चले जा रहे हैं 10 किलोमीटर 15 किलोमीटर 20 किलोमीटर लेकिन साधारण व्यक्ति के मुकाबले आपको थकान नहीं होगी होगी भी तो थोड़ी सी होगी।
  • दूसरे मनुष्य आपसे पूछेंगे कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी बड़ी कैसे कि आप इतना बीमारी नहीं पड़ते तब आप उन्हें गर्व से कह पाएंगे कि आप पिछले 1 साल से ब्रह्मचर्य का पालन करते आए हैं।
  • यह बात हम पूरे दावे के साथ कह सकते हैं जो मनुष्य 1 वर्ष तक ब्रह्मचर्य का पालन कर लेगा 1 वर्ष तक ब्रह्मचर्य के फायदे देख लेगा खुद के शरीर पर तो कभी भी ब्रह्मचर्य का नुकसान नहीं करेगा बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करेगा कि इस मार्ग पर बढ़ो।
  • यदि कोई गृहस्थ व्यक्ति 1 साल या 2 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करें दोनों पति-पत्नी उसके बाद संतानोत्पत्ति करें तो अच्छी और स्वास्थ्यवर्धक संतान होगी ईश्वर अच्छी आत्मा गर्भ में भेजेगा।

90 दिन वीर्य बचाने के फायदे की बात हो या 1 साल के फाएदे की बात हो आपको अपना पूरा ध्यान ब्रह्मचर्य के अर्थ को समझ कर उसे धारण करने में लगाना चाहिए तभी आप को सही लाभ होगा।

ब्रह्मचर्य कितने दिनका होता है? (Brahmacharya Kitne Din Ka Hota Hai)

जो हमारे भोले भाई हैं वह पूछते हैं कि भैया ब्रह्मचर्य कितने दिन का होता है क्योंकि वह दिन गिन गिन कर ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं।

  • कोई मनुष्य रोज गिनती गिन कर ब्रह्मचर्य का पालन करेगा तो एक दिन वह थक ही जाएगा।
  • फिर यही पूछेगा कि ब्रह्मचर्य का पालन कितने दिनों का होता है।
  • ब्रह्मचर्य का पालन आजीवन चलता है पूरी आयु चलता है।

ब्रह्मचर्य का अर्थ नीचे दिया है उसे जरूर पढ़े फिर आप ये कभी नही पूछेंगे की ब्रह्मचर्य का पालन कितने दिन करें या कितनेदिन का होता है?

जरुर पढ़ें :- वीर्य रक्षा मे सहायक ध्यान कैसे करें?

ब्रह्मचर्य का अर्थ क्या होता है?

ब्रह्मचर्य का अर्थ यदि आप जान लेंगे तो आपकी सारी समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा आइए जानते हैं ब्रह्मचर्य का अर्थ क्या होता है?

  • ब्रह्मचर्य दो शब्दों से मिलकर बना है ब्रह्म+चर्य।
  • ब्रह्म का अर्थ है ईश्वर।
  • चर्य का अर्थ है पालन करना किसका पालन करना उन साधनों का पालन करना जो ईश्वर की तरफ हमे ले जाएं जैसे वीर्य रक्षा व्यायाम प्राणायाम ध्यान ईश्वर के मार्ग को दिखाने वाली पुस्तके पढ़ना वेद उपनिषद गीता सत्यार्थ प्रकाश वेद की आज्ञा मानने वाले साधु संतो के प्रवचन सुनना आदि।
  • ब्रह्म का अर्थ हुआ ईश्वर और चर्य का अर्थ हुआ पालन करना।
  • ब्रह्मचर्य का पूरा अर्थ हुआ ईश्वर और ईश्वर की तरफ लेजाने वाले साधनों को अपनाना।
  • पतंजलि योग दर्शन यदि आप पढ़ेंगे तो उसमे जो यम नियम है उन यमों में ब्रह्मचर्य आता है।

आशा करता हूं कि अब आप ब्रह्मचर्य का अर्थ समझ गए होंगे और इसे समझने के बाद में आप अपने जीवन में इसे धारण करेंगे और इस मार्ग पर आगे आसानी से बढ़ेंग।

FAQ

ब्रह्मचर्य का लाभ कितने दिन में दिखता है?

90 दिन में आपको ब्रह्मचर्य का लाभ अच्छी प्रकार से दिखना शुरू हो जाता है और 1 वर्ष में पूरा ही कायाकल्प हो जाता है।

एक महीना वीर्य बचाने से क्या होता है?

यदि आप 1 महीने वीर्य रक्षा करते हैं ब्रह्मचर्य का अर्थ को समझते हुए तो आपकी एकाग्रता में और स्वास्थ्य में काफी अंतर दिखेगा।

ब्रह्मचर्य का पालन कब तक करना चाहिए?

जीवन भर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए बाकी ऊपर मैंने आपको ब्रह्मचर्य का अर्थ बताया है तो उसे पढ़ने के बाद में आप समझ ही गए होंगे कि ब्रह्मचर्य का पालन कब तक किया जाता है।

क्या हस्तमैथुन से ब्रह्मचर्य टूटता है?

बिलकुल हस्तमैथुन से ब्रह्मचर्य टूटता है और आपकी आने वाली जिन्दगी खराब होती है शरीर कमजोरी की तरफ बढ़ता है जिस वीर्य को आप मोज मस्ती में बेकार करते हैं वो यदि आपके शरीर में रहे तो आप व्यायाम प्राणायाम आदि से अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं।

ब्रह्मचर्य से दिमाग और शरीर कैसा रहता है?

ब्रह्मचर्य का पालन से आपका दिमाग और शरीर स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। आज के समय में लोगों में कई प्रकार के मानसिक रोग देखने को मिलते हैं शारीरिक रोग देखने को मिलते हैं दिमाग से वह सूक्ष्म चिंतन नहीं कर पाते हैं। और शरीर से इतने सामर्थ्य वाले नहीं होते हैं कि किसी का भी ठीक से सामना कर पाए। यह समस्या उनके साथ है जो ब्रह्मचर्य का नाश करते हैं।

ब्रह्मचर्य का पालन करने वाला व्यक्ति दिमाग से तो मजबूत होता ही है शरीर से भी मजबूत होता है उसके मन से डर और भय निकल जाता है चाहे सामने कोई असुर हो यानी कि मांस खाने वाला या कोई भी हो वह उन सब से ना तो डरता है ना ही घबराता है बल्कि उन्हें धोबी पछाड़ मारने का पूरा सामर्थ्य रखता है।

इसीलिए आपको दृढ़ता से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए ताकि आप संपूर्ण रूप से मजबूत बन सके।

ब्रहमचर्य में साहयता के लिए कुछ फ्री पीडीएफ पुस्तकें (Practice Of Brahmacharya Quotes Book Download In Hindi PDF)

किताब का नामPDF Download Link
ब्रह्मचर्य के साधन पार्ट 1 Free PdfDownload
ब्रह्मचर्य के साधन पार्ट 2 Free PdfDownload
ब्रह्मचर्य के साधन पार्ट 3 Free PdfDownload
ब्रह्मचर्य के साधन पार्ट 4 Free PdfDownload
ब्रह्मचर्य के साधन पार्ट 5 Free PdfDownload

ब्रह्मचर्य का सरल मार्ग पीडीएफ

मैं आपके साथ में एक एसी पीडीएफ साझा कर रहा हूं जो कि मैंने लिखी है पिछले 10 साल में जो कुछ मैंने सीखा है ध्यान के बारे में और जिन साधु-संतों से सिखने को मिला जिन पहलवानों से मैंने कुछ सीखा जिन आचार्य से मैंने कुछ सीखा अपने अनुभव से जो जो चीज मैंने जानी सुबह से शाम तक की पूरी दिनचर्या कैसी हो।

क्या खाया जाए क्या किया पिया जाए कौनसी जड़ी बूटियां जरूरी हैं मतलब सुबह से शाम तक की पूरी दिनचर्या आज के व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए इस पीडीएफ में मैंने बताई है।

और भी अनेकों प्रकार के सवालों के उत्तर इस पीडीएफ में मैंने दिए हैं जिससे निश्चित रूप से आप सरलता से सब कुछ जान जाएंगे और ब्रह्मचर्य के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे अच्छी प्रकार से व्यायाम करेंगे अच्छा आपका स्वास्थ्य होगा।

आप यह पीडीएफ यहां से खरीद सकते हैं।

brahmacharya ka saral marg

निष्कर्ष

अब जरा इस पूरे निष्कर्ष पर आ जाते हैं मित्रों यदि आप 30 दिन से 90 दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन कर लेते हैं तो उसके बाद में ये सारी दिनचर्या आपके जीवन में ढल जाएगी जीवन का अंग बन जाएगी आपकी पूरी दिनचर्या का अंग बन जाएगी तो सब कुछ आपके लिए सरल हो जाएगा। इसीलिए आप अपनी दिनचर्या को ठीक रखें अच्छी प्रकार से 90 दिनों तक तो आप जरूर ब्रह्मचर्य का पालन कीजिए उसके बाद तो मार्ग खुद ही सरल होता चला जाएग। ठीक है मित्रों नमस्ते जय श्री राम जय आर्यवर्त मिलते हैं फिर किसी और नए लेख के साथ आप सभी का धन्यवाद 🙏

5 thoughts on “90 दिन वीर्य बचाने के फायदे क्या हैं? | 90 Din Virya Bachane Ke Fayde”

    • नमस्ते भाई , आप दुसरो के साथ भी साझा करो अगला लेख और भी अच्छा होगा स्वपंदोश की पूरी चिकित्सा जो जो हो सकता है वो सभी उस लेख में आएगा

      Reply
  1. नमस्ते अमित भाई । जय श्री राम

    पाचन के ऊपर भी लेख डालिये क्योंकि जिसका पाचन तंत्र अच्छा होता है उसे रोग न के बराबर होते है ।
    मुझे ये ब्रह्मचर्य की ईबुक खरीदनी है लेकिन मेरे पास paytm wallet म् पैसे है । upi id नही है , क्या कोई सहायता मिल सकती है

    Reply
    • नमस्ते भाई ,अगला लेख स्वपन्दोश पर लिख रहा हूँ विस्तार से उसमे कब्ज की चिकित्सा भी बताई है , पुस्तक के लिए आप मुझसे मेरी मेल आईडी पर सम्पर्क करो

      Reply

Leave a Comment