सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे क्या है?

प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वज ब्रह्ममुहूर्त में उठते आए हैं। करोड़ो साल से ही हमारे ऋषि मुनि सुबह जल्दी उठने के फायदे जानते थे उन्हें मालूम था कि यह समय कितना मूल्यवान है इस समय की विशेषता को कोई समझ ले तो उसका पूरा जीवन सुखमय में हो सकता है। सुबह जल्दी उठने के 5, 10, 50, 100, 1000 कितने ही फायदे बताएं जाए उतनी ही कम है। यह तो स्वयं अनुभव करके देखने वाली बात है।

आज भी भारत में अलग-अलग कार्य करने वाले व्यक्ति सुबह जल्दी उठते हैं परंतु जो अधिकतर समाज है वह देरतक सोता है और देर से ही उठता है। जिस कारण उनका स्वास्थ्य खराब है। आइए हम जानते हैं सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे क्या है और सुबह जल्दी उठने से आपके जीवन में कैसे बदलाव आता है।

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे क्या है?

यदि आप सुबह जल्दी उठने लग जाएं तो आपका जीवन श्रेष्ठ हो जाएगा अनेकों प्रकार के रोग तो स्वयं ही भाग जाएंगे यदि आप नियमित रूप से सुबह उठते हैं तो आयु भी बढ़ती है। बुढ़ापा भी इतनी जल्दी नहीं आता है। आपके शरीर के अंग लंबी आयु तक अच्छी प्रकार से कार्य करते हैं आपने देखा भी होगा कुछ पुराने बुजुर्ग जो आज भी जीवित हैं वह सुबह ब्रह्ममुहूर्त में ही जल्दी उठ जाते हैं और उनका स्वास्थ्य आज के युवाओं से भी बेहतर है।

1:- शरीर और चेहरे की चमक बढ़ेगी

जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो सबसे ज्यादा असर आपके खून पर पड़ता है सुबह जल्दी उठने से जो सुबह की शुद्ध वायु है जो आपके शरीर के भीतर प्रवेश करती है तो उससे सबसे पहला कार्य आपके रक्त की शुद्धि होती है।

जब आपके रक्त की शुद्धि होती है तो उसके बाद त्वचा से संबंधित भिन्न-भिन्न रोग धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं और त्वचा की चमक प्राकृतिक सुंदरता बढ़ने लगती है। यह तो प्रत्यक्ष प्रमाण है आप किसी भी ऐसे व्यक्ति को देख लीजिए जो सुबह ब्रह्ममुहूर्त में जल्दी उठता है उसमें एक अलग ही आपको तेज दिखेगा।

2:- शरीर विर्यवान बनेगा

जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपका खून तो शुद्ध होता ही है और जो आखरी धातु बनती है शरीर में उसका नाम है वीर्य वह भी आपका शुद्ध बनता है और वही वीर्य व्यायाम प्राणायाम के द्वारा वापस आपके शरीर की मांसपेशियों को हड्डी को मस्तिष्क को मजबूत करता है।

अक्सर युवक पूछते हैं कि हम भूतकाल में किए गए गंदे कर्मों की भरपाई अब किस प्रकार करें तो मैं तो उन्हें यही कहता हूं कि सबसे पहले आप सुबह जल्दी उठना शुरू कीजिए ब्रह्ममुहूर्त में उठना शुरू कीजिए आप भी विर्यवान बनते चले जाएंगे और भूतकाल में जो कुछ गलत हुआ है उसे भूल जाइए।

3:- फेफड़े मजबूत बनेंगे

जैसा कि आप जानते ही हैं कि सुबह शुद्ध वायु होती है और जो सुबह जल्दी उठता है तो वह व्यक्ति प्राणायाम और योग के माध्यम से उस शुद्ध वायु को विशेष प्रकार से अपने फेफड़ों में लेकर जाता है जिसके कारण उसके फेफड़े अधिक लचीले बनते हैं।

आज सभी अपने शरीर को बाहर से मजबूत बनाने का अधिक प्रयास कर रहे हैं यदि वे सभी बाहर से ज्यादा भीतर से अपने शरीर को मजबूत बनाने का प्रयास करें तो बाहर से तो थोड़े से व्यायाम से ही मजबूत शरीर हो जाएगा।

परंतु खेद है कि आज सभी को छोटा मार्ग चाहिए इसीलिए आज सभी दुखी और परेशान है।

4:- रात को नींद अच्छी आएगी नींद ना आने वाला रोग दूर होगा

जब आप सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठ जाते हैं तो शाम को 9:00 से 10:00 बजते बजते आपको भरपूर नींद आने लगती है और जैसे ही आप सोने के लिए बिस्तर पर लेटते हैं तो आपको तुरंत गहरी नींद आजाती है।

इसका सबसे अधिक फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें नींद ना आने की बीमारी है और वह खोजते रहते हैं कि नींद कैसे आए।

सुबह जल्दी उठने के बाद से रात को सोने तक काफी अधिक समय बीच में होता है व्यक्ति अपना पूरे दिन काम धंधे में लगा रहता है और फिर शाम को जैसे ही लेटते हैं तुरंत नींद आ जाती है और नींद भी काफी गहरी आती है।

अब आप खुद सोचिए कि जब रात को गहरी नींद आएगी तो सुबह आपको कितनी अधिक उर्जा मिलने वाली है क्योंकि नींद अच्छी प्रकार से आए तो हमारे शरीर को काफी अधिक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह अनुभव केवल वही प्राप्त कर सकता है जिसको रात को गहरी और अच्छी नींद आती है।

5:- पाचन तंत्र मजबूत होगा खाया पिया हजम होगा

जो मनुष्य सुबह जल्दी उठता है और उठ कर प्राणायाम व्यायाम आदि सही विधि से करता है तो उसे अत्यधिक लाभ होता है।

आज पेट के रोग काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं किसी को गैस है खट्टी डकार आती है खाया पिया पचता नहीं है तो शरीर में क्या लगेगा इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको सुबह जल्दी उठने का अभ्यास बनाना चाहिए।

आप सभी जानते ही हैं कि व्यायाम करने से हमारा स्वास्थ्य श्रेष्ठ बनता है तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि सुबह की जो शुद्ध वायु होती है उस विशेष प्रकार की शुद्ध वायु में यदि आप प्राणायाम करते हैं व्यायाम करते हैं तो वह अधिक मात्रा में आपके शरीर के भीतर प्रवेश करती है और आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।

आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रातों-रात कोई बदलाव 100% हुआ नहीं करता है। जो बदलाव धीरे-धीरे हुआ करते हैं वही स्थाई होते हैं यही सिद्धांत आपको अपने शरीर पर समझना चाहिए।

आप में से काफी व्यक्तियों का पाचन तंत्र मजबूत नहीं होगा अब वह एक-दो दिन उठेंगे और देखेंगे कि कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हुआ तो फिर से वही देर तक सोने लगेंगे और यही वह सबसे बड़ी गलती करते हैं।

आपको एक बात समझ लेनी चाहिए कि लगभग 90 दिनों तक आपको कोई भी अभ्यास त्यागना नहीं चाहिए यदि आप कोई भी अभ्यास 90 दिनों तक करते हैं तो आपको उसके अंदर काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

इन 90 दिनों में वह दिनचर्या में आपकी ढल जाती है चीजें तो इसी प्रकार आप लगातार सुबह जल्दी उठकर 90 दिनों तक व्यायाम और प्राणायाम जरूर करें ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक हो और कब्ज आदि की समस्या दूर हो।

6:- बुद्धि का विकास होगा

जल्दी भूल जाने की समस्या काफी व्यक्तियों में देखने को मिलती है फिर वे इसी प्रयास में लगे रहते हैं कि किस प्रकार से हमारी यह समस्या दूर हो और हमारी बुद्धि तेज बने।

विद्यार्थी भी अपनी बुद्धि बढ़ाने के अलग-अलग माध्यम चुनते हैं अलग-अलग प्रकार की औषधियों का सेवन करते हैं कि किस प्रकार से उनकी बुद्धि का विकास हो और वह अपनी कक्षा में प्रथम आने लगे।

मैं आप सभी को एक बात बता देना चाहता हूं कि हमारे ऋषियों ने बुद्धि बढ़ाने के लिए मोक्ष प्राप्ति के लिए वेद से हमें गायत्री मंत्र बताया है। गायत्री मंत्र के जाप ने अनेकों अनेकों मनुष्य की जिंदगी बदली है।

आप गायत्री मंत्र को बुद्धि बढ़ाने का मंत्र भी बोल सकते हैं इसमें ईश्वर से श्रेष्ठ बुद्धि की कामना की गई है बस आपको सही विधि मालूम होनी चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति अपनी बुद्धि बढ़ाना चाहता है तो वह सुबह जल्दी उठकर गायत्री मंत्र का रोज जाप करें एक से दो घंटा जरूर जाप करें।

केवल 6 महीनों में ही आपको गायत्री मंत्र के अत्यधिक अत्यधिक श्रेष्ठ परिणाम देखने को मिलेंगे यहां मैं कोई बढ़ा चढ़ाकर या हवा हवाई बात नहीं लिख रहा हूं। आप खुद इसे अपने जीवन में धारण कीजिए और परिणाम खुद देखिए।

गायत्री मंत्र से ध्यान किस प्रकार किया जाता है उसके लिए आप यह लेख पढ़े गायत्री मंत्र का जाप कैसे करें?

7:- आंखों की रोशनी बढ़ेगी

आज की भागदौड़ की जिंदगी में टीवी के युग में मोबाइल के युग में अनेकों प्रकार के भोग विलास के युग में आंखों की रोशनी जन्म से ही कम होती जाती है।

आज के समय वह श्रेष्ठ भोजन हम नहीं खाते और वैसा मिलता भी नही जो पूर्व काल में हमारे पूर्वज खाया करते थे जिसके कारण उनकी आंखें 100 वर्ष तक भी कमजोर नहीं होती थी।

आज तो किसी को शुद्ध दूध और घी भी खाने को नहीं मिलता हर जगह मिलावट ही मिलावट है। अब इस मिलावट वाले युग में शरीर में अनेकों प्रकार की समस्याएं तो आएंगी ही और उन्हीं में से एक आंखें कमजोर होना भी है।

यदि आप सुबह जल्दी उठकर नाड़ी शोधन प्राणायाम करें भ्रामरी प्राणायाम करें और जब सूरज निकलता है जब लालसा होता है तो उसे एकटक देखें यानी सूर्य का त्राटक करें तो ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी निश्चित रूप से बढ़ती है।

8:- मोक्ष का मार्ग खुलेगा

हम मनुष्यों का अंतिम लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना है यानी इस जीवन मरण के बंधन से मुक्ति। हमारे इस देश आर्यावर्त में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनि योद्धा गृहस्थी सभी ब्रह्ममुहूर्त में सुबह जल्दी उठकर ध्यान किया करते थे।

ऋषि पतंजलि ने जो पतंजलि योग दर्शन में यम नियम बताए हैं उनका पालन किया करते थे। और जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो यम नियमों का पालन खुद ही हो जाता है।

सुबह ध्यान करने से विशेष लाभ मिलता है इसीलिए आपको सुबह का ध्यान कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए आपको जरूर से भी जरूर सुबह जल्दी उठकर ब्रह्ममुहूर्त में ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।

9:- थकान क्या चीज है मालूम भी नहीं चलेगा

थकान जो आज बहुत ही अधिक लोगों में देखने को मिलती है शारीरिक मेहनत तो जैसे कि ना के बराबर रह गई है। केवल मजदूर वर्ग ही शारीरिक मेहनत करता है बाकी तो ज्यादातर बैठे-बैठे ही काम करते हैं।

हमारे शास्त्रों में एक बात कही गई है जो मनुष्य सूरज निकलने के बाद भी सोता रहता है सूर्य की किरणें उस मनुष्य की ऊर्जा को हर लेती हैं और देर तक सोने के कारण उसके शरीर में जकड़न सी शरीर टूटा टूटा सा बना रहता है थकान सी बनी रहती है।

यदि आप सुबह जल्दी उठने का अभ्यास बना ले तो आप पाएंगे कि पहले की तुलना में अब आपको जल्दी थकान नहीं होती है लेकिन यह अनुभव करने के लिए आपको नियमित रूप से 90 दिनों तक सुबह जल्दी उठना होगा। जीना करें कि एक या 2 दिन उठे और विशेष लाभ ना मिलने पर वापिस देर तक सोने लगे।

10:- श्रेष्ठ दिनचर्या बनाने में आसानी होगी

दिनचर्या का अच्छा ना होना आपके जीवन पर आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है और इसका असर आपके आसपास के लोगों पर भी पड़ता है। एक अच्छी और श्रेष्ठ दिनचर्या आपका जीवन बदल देती है वर्तमान में आप सुखी बनते हैं बुद्धिमान बनते हैं ऊर्जावान बनते हैं बेहतर स्वास्थ्य आपको प्राप्त होता है।

दिनचर्या का प्रारंभ सुबह जल्दी उठने से ही होता है और जो पढ़ने वाले बच्चे हैं विद्यार्थी हैं उन्हें तो जरूर से भी जरूर सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए जिससे वह अपनी पूरी एक अच्छी दिनचर्या का ठीक-ठीक पालन कर पाए।

जरूर पढ़ें :- एक विद्यार्थी की दिनचर्या कैसी हो?

FAQ

सुबह जल्दी उठने का सही समय क्या है?

सुबह जल्दी उठने का सही समय 3:30 से 4:30 के बीच का है।

सुबह जल्दी जागने के लिए क्या करना चाहिए?

सुबह जल्दी जागने के लिए आपको रात को 9:30 से 10:00 बजे तक सो जाना चाहिए। और आपको यह भी प्रयास करना चाहिए कि दिन में आप ना सोए तभी आपको रात को जल्दी नींद आएगी और सुबह जल्दी उठ पाएंगे।

सुबह उठना मुश्किल क्यों होता है?

सुबह उठना मुश्किल है इसलिए होता है क्योंकि यह आपकी दिनचर्या का हिस्सा नहीं रहा है। यदि आप रात को समय पर सोते हैं यानी 10:00 बजे तक सो जाते हैं तो सुबह 4:00 से 5:00 बजे तक आसानी से उठ सकते हैं यदि आप 90 दिन लगातार इस प्रकार उठ जाएं तो सुबह का उठना आपकी दिनचर्या का एक अंग बन जाएगा। से सुबह जल्दी उठना आपको मुश्किल नहीं लगेगा।

आपने आज इस लेट से क्या सीख?

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे इस लेख में आपको जानने को मिले हैं इस लेख में आपने बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की है यदि आप इन्हें अच्छी से बढ़कर और सुबह जल्दी उठने का प्रयास बना लेते हैं तो स्वयं ही अपने जीवन में इनको होता देख पाएंगे। मैं तो यही कहूंगा कि आप सुधरेंगे तो देश सुधरेगा और जब देश सुधरेगा तो देश आगे बढ़ेगा। आप सभी मित्रों ने यह लेख पढ़ा आप सभी का धन्यवाद नमस्ते जी जय श्री राम 🙏

Leave a Comment