मन को एकाग्र कैसे करे ? मन की बकबक कैसे बंद करें ?

मन को एकाग्र करना सभी के लिए जरूरी है दोस्तों आप चाहे पढ़ते हो या आप ध्यान करते हो या आप कोई भी खिलाड़ी है सदा ही आपको अपने मन को एकाग्र करने की आवश्यकता पड़ती ही है। अपने मन को वश में किये बिना आप कोई भी कार्य ठीक से नही कर सकते.

सभी मनुष्यों को अनेको रोगों समस्याओं से बचने के लिए मन को एकाग्र करने का तरीका आना ही चाहिए यदि स्कुलो में रोज केवल 30 मिनट बच्चो को मन को वश में करने के लिए ईश्वर का ध्यान करना सिखाया जाए तो उनका जीवन बदल सकता है फिर कोई पढने वाला बालक आत्महत्या नहीं करेगा।

अपने मन को एकाग्र किए बिना आप कोई सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। पूरे दिन आपके मन में ना जाने कैसे-कैसे विचार चलते रहते हैं पूरे दिन आप कभी भूतकाल में घूमते हैं कभी भविष्य में घूमते हैं परंतु वर्तमान में कभी रहते ही नहीं है।

ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले युवक-युवतियों को तो अपने मन को जरूर से भी जरूर नियंत्रण में रखना चाहिए यदि आप अपने मन को अपने वश में कर पाए तो आप ब्रह्मचर्य में बहुत ही अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मन को एकाग्र करने के तरीके (Apne Man Ko Ekagra Kaise Kare)

आपके मन में पूरा दिन गलत और गंदे विचार आते हैं जिन्हें आप रोक नहीं पाते हैं जिसके कारण रात को सपने में भी आपको गलत ही सपने आते हैं। इन गंदे और गलत सपनों के कारण युवकों को स्वप्नदोष हो जाता है। फिर आप औषधियों को ढूंढने का प्रयास करते हैं जो आपकी इन समस्याओं को दूर कर दे।

औषधियां अपना असर दिखाती जरूर है परंतु संपूर्ण लाभ आपको नहीं मिलता क्योंकि आपने उस बिल्ली को अपनाया ही नहीं जिस विधि से इस मन को वश में किया जाता है। 

दोस्तों विधियां तो अनेकों प्रकार की होंगी परंतु आज जो आप यह विधि देखेंगे सुनेंगे इससे यदि आप अपने जीवन में धारण करेंगे तो मैं आपसे वादा करता हूं कि आप अपने मन को संपूर्ण रूप से अपने वश में नियंत्रण में कर सकेंगे।

मन को वश में करने की सबसे सरल विधि

दोस्तों इस विधि को देखकर सुनकर आप इसे व्यर्थ मत समझ लेना आप इसे अपने जीवन में धारण जरूर करना रोज कम से भी कम 1 घंटे का अभ्यास तो आपको करना ही है यदि आप सुबह एक घंटा शाम को एक घंटा इसे कर पाएं तो आप देखेंगे कि कुछ ही महीनों में आपके इस पुरुषार्थ से आपके हिसाब से आपके जीवन में परिवर्तन प्रारंभ हो गया है।

इस विधि में जो मैंने शुरू में प्राणायाम बताया है वह आपकी नाड़ियों का शोधन कर देगा आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा देगा और भी कई प्रकार के लोग हैं जिन्हें वह दूर कर देगा और इस प्रणब को करने के बाद में आप सरलता से यह विधि कर पाएंगे। 

अब आप यह वीडियो देखिए पूरी विधि को समझिये

दोस्तों कमेंट के माध्यम से हमें बताइए जरूर कि आपको यह वीडियो कैसी लगी और क्या आप इस विधि से ध्यान करेंगे और जब आपको सफलता मिले या कुछ भी परिवर्तन आए तो यहां कमेंट में आकर हमें अपनी उपलब्धि के बारे में बताना जरूर और यदि कोई समस्या हो तो भी आप हमसे यहां कमेंट में पूछ सकते हैं जिससे आपकी समस्या का समाधान हो जाए।

‘मन की एकाग्रता’ के लिए आप क्या करते हैं; बताइए ।

वीडियो तो आप देख चुके अब आप अपने आपसे सवाल कीजिये की आप ‘मन की एकाग्रता’ के लिए आप क्या करते हैं या फिर आप और किसी से भी ये बात पुच सकते हैं तो उत्तर ये मिलेगा की वो कुछ नहीं करता जिसके कारण उन्हें अनेको समस्याएँ आघेरती हैं जैसे।

  • छोटी छोटी बातों पर दुखी होना।
  • किसी भी कार्य पर अपनी उर्जा को केन्द्रित नहीं करपाना।
  • व्यर्थ की चिंताओं में घिरे रहना।
  • तनाव का बढ़ जाना।
  • नींद का ठीक से नहीं आना।

अब सोचिये यदि आप मन को एकाग्र नहीं करते हैं तो आप अनेको रोगों के शिकार होते हैं इसीलिए अपने मन को जितने के बारे में विचार कीजिये।

मन को एकाग्र कैसे करे PDF Download

अब मैं आपके साथ कुछ महतवपूर्ण पीडीऍफ़ साझा करूँगा जिनको पढ़ कर आपका जीवन सुधरेगा ये मन को एकाग्र करना तो बहुत ही छोटी सी चीज है आपको कुछ बडा सोचना चाहिए जिसके बाद मन तो वश में होगा ही साथ में आपका पूरा जीवन ही सुधर जाएगा।

मैं आपके साथ एक एसे क्रन्तिकारी की जीवनी पीडीऍफ़ में साझा कर रहा हूँ जिन्होंने अपने मन को अपने वश में किया और देश की आजादी में अपना योगदान दिया जब उन्हें फ़ासी होने वाली थी तब भी उनका मन उनके वश में था और उन्हें कोई डर नहीं था।

उन महान ब्रह्मचारी बलवान क्रांतिकारी का नाम रामप्रसाद बिस्मिल जी है मन को एकाग्र करने के लिए बिस्मिल जी की जीवनी download करें।

मन को एकाग्र कैसे करे pdf
मन को एकाग्र कैसे करे pdf बिस्मिल जी की जीवनी

मन को एकाग्र करने का मन्त्र क्या है ? (Man Ekagra Karne Ka Mantra)

आपकी साहयता के लिए मैने एक लेख लिखा है मन को एकाग्र करने का मन्त्र बताया है अपने अनुभव पर आधारित वो लेख लिखा है जिस में मैने ध्यान की सम्पूर्ण विधि की गायत्री मन्त्र से वास्तव में ध्यान कैसे होता है गायत्री मन्त्र का जाप कैसे करते हैं? जिससे अप अपने मन को अपने वश में आसानी से कर पाएँगे तो पढ़िए ये लेख ध्यान कैसे करें गायत्री मंत्र से ध्यान कैसे करें?

FAQ

आइए अब कुछ साधारण पूछे जाने वाले सवाल लेकिन विशेष सवालों के उत्तर भी जानते है जिससे मन को वश में करने की कुछ और गति आपकी बढे और कुछ नया जान सकें।


एकाग्रता को कौन नष्ट कर देता है?

चाहे कोई भी मनुष्य हो स्त्री हो या पुरुष भुत और भविष्य के विचार की आपके मन की एकाग्रता को नष्ट करते हैं क्योकि जिस समय आप किसी कार्य को कर रहे होते हें तो उसे लेकर भविष्य की आशंका या भूतकाल की निष्फलता आपको भयभीत करती है इसीलिए इस मन को जितना चाहिए।

फोकस और एकाग्रता कैसे बढ़ाएं?

यदि आप फोकस या ये कहें की एकाग्रता को कैसे बढ़ें तो उसके लिए सबसे पहले 10 से 20 लम्बी गहरी साँस लीजिये और छोडिये फिर 30 मिनट सांसो की संन्य अवस्था पर ध्यान केन्द्रित कीजिये विचारो से मन को हटा कर सांसो पर लगाकर रखें।

कंसंट्रेशन कैसे बढ़ाए?

रोज सुबह जब सूर्य निकले जब वो लाल होता है उसकी रौशनी तेज नहीं होती तो उस निकलते हुए सूर्य को बिना पलक झपकाए एकटक देखते रहिये जब आँहो में पानी आजाए तो हाथो की हथेली आपस में रगडे और आँखों पर लगये कंसंट्रेशन बढेगा और आँखों की रौशनी भी बढ़ेगी।

निष्कर्ष

यदि आप संसार भर को विजय करने का सपना रखते हैं तो पहले अपने मन को जीतिए मन को जितने वाला स्त्री पुरुष अपने लक्ष्य को भेद सकता है और सच्चा सुख अपने भीतर का उसे प्राप्त कर सकता है आपका जीवन आनन्द में ही रहेगा।

ओ३म्  नमस्ते जी

4 thoughts on “मन को एकाग्र कैसे करे ? मन की बकबक कैसे बंद करें ?”

  1. क्या कपालभाति और अनुलोम विलोम बाह्य प्राणायाम है?

    Reply
  2. नमस्ते अमित भाई मुझे एक दुविधा है,कि जब कोई संध्या की बात करता है तो कौनसी करे गायत्री का जाप् करे या वैदिक संध्या करे जो आर्य समाज में होती है,या फिर वैदिक संध्या को दिनचर्या जो आपने बताई हैं उसमें कैसे जोड़े ,
    धन्यवाद
    जय आर्य
    जय आर्यवर्तl

    Reply

Leave a Comment